प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर मंडल कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा गया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि यह सम्मेलन देश की मातृशक्ति को समर्पित एक प्रेरणादायक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकारी योजनाएं उन्हें नई दिशा दे रही हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता शशि जुयाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही देश का समग्र विकास संभव है। नगर निगम पार्षद मीना असवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे महिलाएं जागरूक और आत्मनिर्भर बन रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नारी सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया और प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुधीर जोशी मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर कुशला नाथ आशा उपाध्यक्ष उषा कंडारी नगमा तौफीक राजेश्वरी पुरी रेनू सुंद्रियाल उमा गुनसोला शांति भट्ट विनीत पोस्ती और आशीष उनियाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Spread the love