Spread the love

पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज में अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन की बैठक आयोजित

प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल।पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज डांगचौरा कीर्तिनगर में आज अभिभावक अध्यापक एसोसिएशन की बैठक में प्रथम सत्र में विद्यालय के परीक्षाफल पर चर्चा तथा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ करने के साथ ही द्वितीय सत्र में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के प्रथम सत्र में परीक्षा प्रभारी डाक्टर राम सिंह बिष्ट ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल अभिभावकों के सम्मुख रखा जिस पर सभी अभिभावकों ने संतोष व्यक्त किया।तत्पश्चात शिक्षक सदस्य लखपत सिंह कंडारी ने एसोसिएशन की वर्षभर की आय और व्यय को प्रस्तुत किया। बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंडी प्रसाद देवली ने शिक्षा सत्र 2024 से 2025 के दौरान स्कूल में भौतिक साधनों की वृद्धि हेतु किए गए निर्माण और मरम्मत कार्यों का विवरण केसाथ ही छात्रों की शैक्षिक प्रगति कोआम सभा में प्रस्तुत किया।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक और राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि अभिभावक जागरूक रहकर अपने पाल्यों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें तथा निरंतर शिक्षकों से संवाद और संपर्क बनाए रखें। नेगी ने विद्यालय में गठित अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन के महत्व और आवश्यकता के बारे में विस्तार से बातें रखी।द्वितीय सत्र में एसोसिएशन का गठन किया गया जिसमे सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर उमाशंकर बंगवाल कोषाध्यक्ष पर कमला देवी,आय व्यय निरीक्षक सुनील दत्त पुंडोरा को चुना गया जबकि पदेन सचिव पर प्रधानाचार्य श्री सी पी देवली को चयनित किया गया।अध्यक्ष पद पर चयनित होने के उपरांत बँगवाल ने अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए बेहतर समन्वय बनाकर ही कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है उन्होंने सभी अभिभावकों से स्कूल के विकास हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की।इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से संतोषी देवी जी का चयन किया गया।बैठक में डाक्टर बृज मोहन कृथ वाण,दिनेश फोंदणी,डाक्टर राम सिंह बिष्ट,शैलेंद्र थपलियाल,बीना रावत,सुमित्रा रावत,डाक्टर प्रदीप जुगरान,विनोद ममगाई,रेणु कठैत,सुमन घनशाला,सोनम भट्ट,पूजा उनियाल,मनोज रावत सहित अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp