Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को सुरक्षित सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा मार्गों के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर यातायात नियमों से संबंधित साइन बोर्ड तथा दिशा सूचक चिन्ह स्थापित किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान स्पष्ट और सटीक मार्गदर्शन मिल सके। इन सूचना पट्टों के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित वाहन संचालन निर्धारित गति सीमा का पालन ओवरटेकिंग से बचाव तथा पर्वतीय मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के संदेश भी प्रमुखता से प्रदर्शित किए जा रहे हैं जिससे यात्रियों को समय रहते सचेत किया जा सके। पौड़ी पुलिस का यह प्रयास न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को न्यूनतम करना है। पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी हों और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षित यात्रा सुखद अनुभव के संकल्प के साथ पौड़ी पुलिस चारधाम यात्रा को सफल सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि की यात्रा को सहज और सुरक्षित रूप में पूरा कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp