प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के चौरास स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके शारीरिक परीक्षण के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना रहा। इस शिविर में कक्षा पांचवीं से सातवीं तक के कुल 306 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनकी आयु 10 से 14 वर्ष के बीच रही। शिविर के दौरान विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण नेत्र परीक्षण तथा बुनियादी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बच्चों को स्वच्छता संतुलित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर का संचालन सामुदायिक चिकित्सा विभाग से जुड़े चिकित्सकों द्वारा किया गया जिसमें डॉ.अनुज अवस्थी डॉ.शाल्वी सिंह डॉ.चंचल के वशिष्ठी डॉ.सुबीन और डॉ.विवेक शामिल रहे। सभी चिकित्सकों ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया जिससे बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक जागरूकता देखने को मिली। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सामुदायिक चिकित्सा कार्यालय चौरास बेस हॉस्पिटल श्रीकोट तथा सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे। इसी क्रम में विद्यालय के शैक्षणिक परिणाम भी उत्कृष्ट रहे। उद्दिश विक्रम सिंह ने 97.6 प्रतिशत लव भट्ट ने 97.4 प्रतिशत प्रियांशु राणा ने 96.2 प्रतिशत अर्नव नेगी ने 95.6 प्रतिशत आयुषी कठैत ने 95.2 प्रतिशत तथा अक्षत राणा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त 27 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Spread the love