Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर मंडल मीडिया के संयोजक प्रकाश सती की पुत्री आराध्या सती ने केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर में आयोजित वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ आराध्या ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे श्रीनगर मंडल का नाम भी गर्व से ऊंचा किया है। आराध्या की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी माता रेखा सती सहित पूरे परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि आराध्या शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर अनुशासित और मेहनती रही हैं जिसका परिणाम उनके शानदार अंकों के रूप में सामने आया है। इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी आराध्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आराध्या की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी आराध्या की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत अनुशासन और निरंतर प्रयास ही उनकी सफलता का मुख्य आधार है। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी।आराध्या सती की इस शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय से किसी भी सफलता को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp