प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व गणना को बढ़ावा देने के लिए जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में जनगणना 2027 का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपादित की जाएगी जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सके। स्व गणना के लिए विशेष रूप से तैयार एसई पोर्टल नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया गया है।यह पोर्टल 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहेगा जिसके माध्यम से लोग अपने परिवार और मकान से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद आगामी 30 दिनों तक गणनाकर्मी घर घर जाकर डेटा संग्रहण का कार्य करेंगे। जनपद में इस कार्य की शुरुआत गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्व गणना के माध्यम से की जा रही है। इसमें कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी जिलाधिकारी विशाल मिश्रा उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी सहित विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष नगर निकायों के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधि सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
Spread the love