प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में कार चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। चोरी की गई कार ज्वैलरी और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। 14 अप्रैल 2026 को वादी मनीष आर्या ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई कि 13 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ सगाई में कोटद्वार आए थे और अपनी कार फ्रेडल पब्लिक स्कूल निंबूचौड़ के पास खड़ी की थी जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। कार में ज्वैलरी और अन्य कीमती सामान भी रखा हुआ था। इस पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में तीन टीमों ने जांच शुरू की। पुलिस ने 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन युवकों की संलिप्तता सामने आई। जांच में पता चला कि ध्रुव दुवा ने अपने दो साथियों साहिल और एक नाबालिग के साथ मिलकर वाहन चोरी की योजना बनाई थी। 13 अप्रैल की रात को निम्बूचौड़ क्षेत्र से वाहन चोरी कर लिया गया लेकिन जाफराबाद क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के कारण वाहन को आगे नहीं ले जा सके और उसे पास के जंगल में छिपा दिया। पुलिस टीम ने अभियुक्तों की निशानदेही पर नजीबाबाद रोड स्थित शुक्रो नदी पुल के पास जंगल से चोरी की कार सोने का मंगलसूत्र और कपड़े बरामद किए। मामले में एक अभियुक्त साहिल खन्ना फरार है जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त ध्रुव दुवा निवासी गदरपुर जिला उधम सिंह नगर को न्यायालय में पेश किया गया है जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणजीत तोमर उपनिरीक्षक सैय्यदुल बहार उपनिरीक्षक वेद प्रकाश कांस्टेबल चन्द्रपाल सतीश शर्मा अनुज बर्मा राकेश आजाद हरीश शितान्शु और होमगार्ड कुलदीप शामिल रहे।
Spread the love