Spread the love

प्रदीप कुमार
पीपलकोटी/नन्दानगर/चमोली श्रीनगर गढ़वाल। रक्षाबंधन पर्व से पूर्व 26 अगस्त 2026 को पीपलकोटी चौकी और नन्दानगर थाने में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी स्नेह का भाव देखने को मिला। पीपलकोटी में ब्रह्मकुमारीज संस्था की बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुख समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना की। वहीं नन्दानगर थाने में स्थानीय महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। पीपलकोटी चौकी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारीज संस्था की बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। इस अवसर पर उन्होंने जवानों के सुख समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति को लेकर भी पुलिस जवानों को जागरूक किया गया। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों और इससे दूर रहने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही नशे से स्वयं दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई। वहीं नन्दानगर थाने में स्थानीय महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। महिलाओं ने पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति अपने स्नेह और सम्मान का भाव व्यक्त किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं को उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों ने पुलिस और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी विश्वास सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *