Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिला स्तरीय सम्मेलन आदिति पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही और पूरे आयोजन में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जिससे उनकी भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को नई पहचान मिलेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.मारिसा पंवार गर्ग ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को मजबूत करेगा तथा समाज में उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। प्रदेश सह मीडिया संयोजक महिला मोर्चा बबीता रावत ने इसे महिला सशक्तिकरण के नए दौर की शुरुआत बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ने की। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम को जन जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने पश्चिम बंगाल से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम पहल है जिससे देश के विकास में उनकी भागीदारी और बढ़ेगी। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अधिनियम के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनमें रजनी देवी और साक्षी रावत प्रमुख रहीं। इसके अलावा अधिवक्ता विजयलक्ष्मी रतूड़ी द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई और उन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया और मातृ शक्ति जिंदाबाद के नारों के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन पार्षद मीना असवाल ने किया जबकि संयोजन जिला महामंत्री महिपाल नेगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शशि जुयाल ललिता नेगी भवानी रावत आशा उपाध्याय लक्ष्मी रावत शांति भट्ट रेखा रावत प्रीति बडोनी विजय लक्ष्मी सीमा भंडारी गुड्डी गैरोला उमा गुनसोला रश्मि रतूड़ी राजी पूरी मुन्नी पांडे राजलक्ष्मी रेनू सुंदर्याल मधु खुगशाल विशोदा देवी शशि पवार पूजा गौतम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp