प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर स्टेशन रुड़की की टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अप्रैल 2026 को फायर स्टेशन रुड़की में तैनात कर्मियों ने एफएसओ रुड़की के नेतृत्व में सेनटेनस सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल जादूगर रोड रुड़की और कलियर शरीफ क्षेत्र के स्कूलों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान टीम ने छात्र छात्राओं को अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय समझाए। अग्निशमन उपकरणों के प्रकार और उनके सही उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। मॉक ड्रिल के दौरान परिसर में कृत्रिम आग लगाकर उसे बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया गया जिससे छात्र छात्राएं और स्टाफ वास्तविक स्थिति में सही तरीके से प्रतिक्रिया कर सकें। साथ ही छात्र छात्राओं के मन में उठ रहे सवालों का समाधान भी किया गया। फायर टीम ने स्कूल स्टाफ को निर्देशित किया कि आपात स्थिति में भवन से सुरक्षित निकासी के लिए अवरोध रहित मार्ग सुनिश्चित किए जाएं। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन को परिसर में लगे अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए।
Spread the love