प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों से जनता व्यापारियों और यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को दिन-रात कार्य कर सड़कों की मरम्मत जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी खोदी गई सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी कर ली जाए ताकि यात्रा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो। इन निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने जानकारी दी कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज 01 और पैकेज 02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। 16 अप्रैल को किए गए कार्यों के अनुसार पैकेज 01 में आहलुवालिया अस्पताल सीसी रोड 40 मीटर पीपल वाली गली सीसी रोड 78 मीटर शांति मार्ग टाइल्स रोड 20 मीटर और प्रेम विहार चौक सीसी रोड 45 मीटर सहित कुल 183 मीटर कार्य पूरा किया गया। इसी प्रकार पैकेज 02 में राज विहार फेस 2 पावर ब्लॉक 14 मीटर गणपति विहार सीसी रोड 80 मीटर पीर कॉलोनी पावर ब्लॉक 18 मीटर मोहन एन्क्लेव सीसी रोड 25 मीटर और गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 15 मीटर सहित कुल 152 मीटर निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस प्रकार एक ही दिन में कुल 335 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया है। अधिकारियों के अनुसार खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य दिन-रात तेजी से किया जा रहा है जिससे जल्द ही आमजन को राहत मिलेगी और चारधाम यात्रा के दौरान आवागमन सुगम हो सकेगा।
Spread the love