Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस कार्रवाई में दो मोटरसाइकिलें ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी की पाई गई हैं जबकि अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वादी आनंद कुमार निवासी सुभाष नगर और वादिया रानी निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर की लिखित शिकायत पर मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 17 अप्रैल 2026 को नहर पटरी स्थित रेगुलेटर पुल के पास से दो संदिग्धों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आरोपितों की निशानदेही पर बहादराबाद नहर पटरी मार्ग की झाड़ियों से चार अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। बरामद वाहनों में से दो मोटरसाइकिलों के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मामले दर्ज हैं जबकि अन्य तीन वाहनों के बारे में अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।आरोपित नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपित सोनू राठी पुत्र जय भगवान सिंह निवासी जिला जींद हरियाणा प्रवीण कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी खड़खड़ी जनपद हरिद्वार बरामदगी‌ मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बजाज सीटी 100 हीरो स्प्लेंडर काला नीला हीरो स्प्लेंडर नीला काला पुलिस टीम उप निरीक्षक मनीष भंडारी अपर उप निरीक्षक प्रताप शर्मा हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह कांस्टेबल आलोक नेगी कांस्टेबल कपिल कुमार कांस्टेबल मनोज डोभाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp