प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर में चारधाम यात्रा के सफल और सुचारु संचालन को लेकर क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार की अगुवाई में खाद्य पूर्ति निरीक्षक टैक्सी चालकों व्यापारियों और होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा सीजन के दौरान श्रीनगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। यातायात संचालन को सुगम रखने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और यात्रियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। गैस आपूर्ति से जुड़ी संभावित समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि यात्रा अवधि के दौरान गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध बनी रहे इसके लिए संबंधित विभाग पहले से तैयारी सुनिश्चित करें ताकि किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए। बैठक में सभी संबंधित विभागों व्यापारिक संगठनों और सेवा प्रदाताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि यात्रियों के साथ सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखा जाए जिससे उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके। बैठक में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने प्रशासन और पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और चारधाम यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।
Spread the love