Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय द्वारा बीएचईएल सेक्टर 4 स्थित पीएनबी हाउस में मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और बैंकिंग सेवाओं को सरल सुलभ और पारदर्शी बनाना रहा। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक प्रधान कार्यालय अवधेश कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल प्रमुख हरिद्वार रंजन प्रकाश उप मंडल प्रमुख अविनाश कुमार और लीड जिला प्रबंधक हरिद्वार दिनेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को ग्राहकों की उत्साहजनक भागीदारी मिली जिसके तहत लगभग 55 करोड़ रुपये के ऋण प्रस्ताव प्राप्त हुए। मौके पर ही विभिन्न खुदरा श्रेणियों में 5 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसमें गृह ऋण वाहन ऋण और शिक्षा ऋण जैसी योजनाओं के अंतर्गत लाभ दिया गया। इस पहल के माध्यम से बैंक ने पारंपरिक शाखा आधारित सेवाओं से आगे बढ़ते हुए सीधे ग्राहकों तक पहुंच बनाई। डोरस्टेप बैंकिंग की इस व्यवस्था से ऋण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जा रहा है तथा एक ही स्थान पर विभिन्न बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के अंत में बैंक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp