प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। विश्व विरासत दिवस 18 अप्रैल 2026 के अवसर पर रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर गढ़वाल में अंतर सदनीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रिद्धिस उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 4 से 5 बालक वर्ग में येलो हाउस के कुनाल नेगी (कक्षा V A) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीन हाउस के हार्दिक पांडेय (कक्षा V B) द्वितीय तथा ब्लू हाउस के अविरल सिंह (कक्षा IV B) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रेड हाउस की अंशिका (कक्षा V D) प्रथम ब्लू हाउस की नव्या चौधरी (कक्षा IV B) द्वितीय और येलो हाउस की नियति बहुगुणा (कक्षा V A) तृतीय स्थान पर रहीं। इस वर्ग में लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 6 से 8 बालक वर्ग में रेड हाउस के चिराग (कक्षा VII D) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लू हाउस के रुद्रांश उनियाल (कक्षा VIII A) द्वितीय तथा येलो हाउस के सार्थक असवाल (कक्षा VII D) तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस की नंदनी बहुगुणा (कक्षा VII C) प्रथम रेड हाउस की शाम्भवी (कक्षा VIII B) द्वितीय और ब्लू हाउस की अवनि बुटोला (कक्षा VII D) तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता एवं स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
Spread the love