प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हिममोत्थान सोसाइटी की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सोसाइटी द्वारा जनपद के जौनपुर चंबा और थौलधार विकासखंडों में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। जिलाधिकारी ने सोसाइटी के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुधन और सूक्ष्म वित्त आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा पर्यटन जल संरक्षण और अन्य गतिविधियों की स्पष्ट जानकारी जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। बैठक में बताया गया कि सोसाइटी द्वारा 39 मॉडल लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को लक्ष्य आधारित कार्य दिए जाएं और उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसानों की वार्षिक आय का डाटा भी तैयार किया जाए। बैठक में सोसाइटी के प्रतिनिधि डॉ.राजेंद्र कोश्यारी ने जानकारी दी कि संस्था उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्रों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कार्य कर रही है। पशुपालन आजीविका टिकाऊ कृषि जलापूर्ति शिक्षा स्वच्छता और ऊर्जा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जनपद के जौनपुर चंबा और थौलधार में किसानों को उन्नत बीज और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। फसलों की सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं और पर्यटन के क्षेत्र में होम स्टे को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। उद्यान विभाग के माध्यम से भी उन्नत खेती के लिए प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सकलाना और पुजारा गांव में उच्च गुणवत्ता वाले सेब का उत्पादन किया जा रहा है जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों को रिचार्ज करने और स्कूलों में मॉडल लाइब्रेरी स्थापित करने का कार्य भी किया जा रहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल डीडीओ मो.असलम डीपीओ मोहम्मद मुस्तफा खान सहित अन्य अधिकारी और हिममोत्थान सोसाइटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love