प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए टिहरी पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने यात्रा मार्गों प्रमुख पड़ाव स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 20 और 21 अप्रैल को एसएसपी ने चारधाम यात्रा मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख थाना चौकी और पर्यटन पुलिस केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। इसमें पीपल डाली दुगड्डा मलेथा पर्यटन बूथ भल्लेगांव देवप्रयाग बछेलीखाल साकनीधार आपदा राहत और पर्यटन पुलिस चौकी ब्यासी गूलर और शिवपुरी शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन भीड़ नियंत्रण सुरक्षा व्यवस्था पार्किंग प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की बारीकी से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया गया। मुनिकीरेती क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को सुदृढ़ करते हुए 60 सीसीटीवी कैमरे और 12 आईपी आधारित पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं से क्षेत्र में लगातार निगरानी बेहतर भीड़ नियंत्रण और त्वरित सूचना प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा। एसएसपी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी यातायात प्रबंधन लागू किया जाए। सभी पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाएं। यात्रियों के साथ शालीन और सहयोगपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। सीसीटीवी और अन्य तकनीकी संसाधनों की नियमित निगरानी हो। आपात स्थिति के लिए रेस्क्यू टीम एम्बुलेंस और आपदा प्रबंधन इकाइयों के साथ समन्वय बनाए रखा जाए। यात्रा मार्गों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था संस्कृति और पर्यटन का महत्वपूर्ण आधार है जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव मिल सके। अतिरिक्त निर्देशों में सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह मजबूत और व्यवस्थित रखने तथा हर स्तर पर लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। टिहरी पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वह यात्रा के दौरान सेवा सुरक्षा और सहयोग के लिए पूरी तरह तत्पर है।
Spread the love