प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में अध्ययन केन्द्र 15029 के अंतर्गत नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो.राज कुमार त्यागी समन्वयक डॉ.तनु मित्तल एवं सह-समन्वयक डॉ.हर्ष सिंह नेगी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली पाठ्यक्रम संरचना अध्ययन पद्धति और परीक्षा प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्राध्यापकों और अध्ययन केन्द्र के समन्वयकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रभारी प्राचार्य प्रो.राज कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों को अनुशासन और नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में बताया। समन्वयक डॉ.तनु मित्तल और सह-समन्वयक डॉ.हर्ष सिंह नेगी ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। डॉ.कमलेश पांडेय और डॉ.हेमलता बिष्ट ने भी छात्र-छात्राओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में नव प्रवेशित सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई और उन्हें नियमित अध्ययन के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ.कमलेश पांडेय डॉ.हेमलता बिष्ट गौरव कुमार अमित चमोली अंकित कुमार मान सिंह छात्र संघ अध्यक्ष मनजीत शाह पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष युवराज शाह जिशान प्रेरणा शालिनी उपकार आदित्य विकास एवं शोभा सहित अन्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से अपेक्षा की है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
Spread the love