Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अप्रैल 2026 को थाना छाम पुलिस ने यात्रा मार्ग पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए उनका स्वागत किया और बिस्किट फ्रूटी तथा पानी वितरित किया। इस दौरान पुलिस टीम ने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक जानकारियां देते हुए मार्ग में सावधानीपूर्वक चलने अनावश्यक रूप से रात्रि यात्रा से बचने और सभी धामों की पवित्रता व स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। श्रद्धालुओं को मंदिरों में लाइन में लगकर दर्शन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने को भी कहा गया। पुलिस ने यात्रियों को होटल और ढाबों में भोजन करने से पहले रेट जांचने हैली सेवा के लिए फर्जी वेबसाइटों से बुकिंग न करने जल्दबाजी से बचने और धैर्य के साथ यात्रा करने की सलाह दी। साथ ही वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। थाना छाम पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को गंगोत्री धाम यमुनोत्री धाम केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम की मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp