Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में 22 अप्रैल 2026 को विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जहां सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करेंगे। इसके बाद विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में यलो सदन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें युवराज कृष्णा गरिमा और प्रिंस सक्षम शामिल रहे। ग्रीन सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया जिसमें अस्मिता अपूर्व सागर सार्थक और अर्जित ने भाग लिया। वहीं ब्लू सदन तृतीय स्थान पर रहा जिसमें गीतिका अक्षरा इशिका सिद्धार्थ और कार्तिकेय प्रतिभागी रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल ने सभी विद्यार्थियों को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण में योगदान देने का संदेश दिया। अंत में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp