प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार 22 अप्रैल 2026 को मां मनसा देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके इस उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपर रोड मां मनसा देवी उड़न खटोला मार्ग और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क और फुटपाथ पर किसी भी स्थिति में दुकानें संचालित न हों। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानें नाली के भीतर ही लगाएं और नाली या फुटपाथ के बाहर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। साथ ही पुलिस और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने उड़न खटोला के प्रबंधक को निर्देश दिए कि टिकट घर के आसपास किसी भी प्रकार की दुकान संचालित न हो। मौके पर संचालित दुकानों को हटाया गया। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि यदि भविष्य में टिकट घर और उड़न खटोला मार्ग के आसपास दुकानें संचालित पाई जाती हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर रोड पर चल रहे सीवरेज कार्यों का भी जायजा लिया गया। कार्यदाई संस्था और ठेकेदार को निर्देश दिए गए कि कार्य को तेजी से पूरा किया जाए ताकि स्थानीय निवासियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव नैय्यर सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Spread the love