प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और चारधाम यात्रा को सुरक्षित सुव्यवस्थित तथा निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस ने दैनिक चेकिंग के दौरान एक कार को रोका जिसमें चालक अवैध रूप से हूटर, लाउड हेलर और माइक का प्रयोग कर शांत वातावरण को प्रभावित करने अराजकता फैलाने तथा राहगीरों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था। जांच के दौरान वाहन पर काली फिल्म भी पाई गई और चालक वाहन को लापरवाही व खतरनाक तरीके से चला रहा था। पुलिस टीम द्वारा रुकने के स्पष्ट संकेत दिए जाने के बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर सीज कर दिया। मौके पर ही वाहन से हूटर काली फिल्म और माइक हटाकर जब्त कर लिए गए। इसके अतिरिक्त हुड़दंग और कानून व्यवस्था भंग करने वाले अन्य तत्वों के विरुद्ध भी कड़ी चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने साफ किया कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और निर्बाध आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। हुड़दंग स्टंट नशे में वाहन चलाना या हूटर के माध्यम से धौंस जमाने जैसी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार चालक हर्षित पुत्र नरेश कुमार निवासी साउथ दिल्ली तथा मोहित गौड पुत्र मुकेश कुमार निवासी जुड़बाग कोटला दिल्ली के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उ.नि.राजेश असवाल चौकी प्रभारी श्रीकोट म.उ.नि.भावना भट्ट थाना श्रीनगर अ.उ.नि.विनोद शाह थाना श्रीनगर हे.कानि. हरीश लिंगवाल चौकी श्रीकोट हे.कानि.महेंद्र रावत कोतवाली श्रीनगर और हे.कानि.राजू लाल कोतवाली श्रीनगर शामिल रहे।
Spread the love