प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य के चलते खोदी गई सड़कों से हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी सड़कों को शीघ्र ठीक करने के लिए दिन-रात निर्माण कार्य जारी है। जिलाधिकारी ने पूर्व में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सीवरेज निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और जिन सड़कों को खोदा गया है उनका मरम्मत कार्य हर हाल में जल्द पूरा किया जाए ताकि स्थानीय लोगों व्यापारियों और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज 01 और पैकेज 02 में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को पैकेज 01 के अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में 410 मीटर बिटुमिनस रोड दुधाधारी चौक में 124 मीटर इंटर कॉलेज रोड पर 11 मीटर सीसी रोड पीपल वाली गली चौक पर 25 मीटर टाइल्स रोड और बिरला फार्म में 18 मीटर सीसी रोड का कार्य पूरा किया गया जिससे कुल 588 मीटर कार्य पूर्ण हुआ। वहीं पैकेज 02 में द्वारका विहार पावर ब्लॉक में 13 मीटर और मोहन इंक्लेव में 40 मीटर सीसी रोड का निर्माण कर कुल 53 मीटर कार्य पूरा किया गया। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि सभी कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं और प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को जल्द से जल्द ठीक किया जा रहा है जिससे चारधाम यात्रा के दौरान आवागमन सुगम हो सके।
Spread the love