Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। 22 अप्रैल को शत्रुघन घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब गंगा नदी में स्नान कर रहा एक युवक तेज धारा में बहने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने तत्परता सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रमपुरा गाजियाद थाना भोजपुरा जनपद बरेली निवासी 21 वर्षीय युवक अपने मित्र के साथ गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत शोर मचाकर सहायता के लिए पुकार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बिना देर किए रेस्क्यू शुरू कर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक के सुरक्षित बचने पर मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। इस साहसिक कार्य में हेड कांस्टेबल रवि राणा हेड कांस्टेबल विदेश चौहान हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह तोमर और गोताखोर महेंद्र चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय पूरी सावधानी बरतें केवल निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें और तेज धारा वाले क्षेत्रों से दूर रहें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp