Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। क्रांति दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने अपने संबोधन में कहा कि क्रांति दिवस विशेष रूप से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर इसलिए मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाया था जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक मिसाल बन गया। कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का जीवन त्याग साहस और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान सेनानियों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने छात्रों और कर्मचारियों से उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा और उपस्थित सभी लोगों ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा डॉ.दीपा हटवाल डॉ.अनिल द्विवेदी डॉ.नियति एरेन डॉ.सुरेंद्र सिंह नेगी सहित मेडिकल कॉलेज के अन्य कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp