Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए पौड़ी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के तहत नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तस्करों की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री आपूर्ति परिवहन और वितरण से जुड़ी हर कड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए अभियान चलाया जा रहा है। 23 अप्रैल 2026 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस व सीआईयू टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कलियासौड़ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के दौरान पुलिस टीम ने सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए शितेज कुमार उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3.00 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक सेवन का आदी है और बरामद स्मैक उसने सौरभ कुमार निवासी श्रीनगर से खरीदी थी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और उसे न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा स्मैक की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम शितेज कुमार उर्फ लक्की उम्र 26 वर्ष निवासी श्रीनगर मूल पता हाफसाबाद बिहारीपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश है। बरामद स्मैक की मात्रा 3.00 ग्राम है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय शैलानी मुख्य आरक्षी प्रेम सिंह रावत मुख्य आरक्षी मनोज बमसुवाल आरक्षी सोयब अहमद और आरक्षी हरीश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp