प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली भगवानपुर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल 2026 को अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने अनीश नामक युवक को ग्राम सिकन्दरपुर से सिरचन्दी जाने वाले रास्ते से 7.37 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा जबकि मुन्तजीर को ग्राम छापुर शेर अफगानपुर स्थित दारूल कुरान के पास से 4.06 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों का विवरण इस प्रकार है अनीश पुत्र महमूद निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर मुन्तजीर पुत्र जमील निवासी ग्राम छापुर शेर अफगानपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशीष नेगी उपनिरीक्षक नीरज रावत हेड कांस्टेबल गीतम कांस्टेबल संजीव यादव कांस्टेबल संजय नेगी और कांस्टेबल विनय थपलियाल शामिल रहे।
