प्रदीप कुमार
श्री बद्रीनाथ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट विधिविधान और वैदिक मन्त्रोंचार के साथ गुरुवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धांलुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धांलुओं भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन किये इस दौरान जिलाधिकारी चमोली श्री गौरव कुमार ने भी भगवान बद्री विशाल की पूजा-अर्चना की तथा जनपदवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके साथ जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सुरजीत सिंह पंवार भी भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर श्रद्धालुओं के सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस दौरान धाम में आयोजित विशाल भंडारे में जिलाधिकारी गौरव कुमार सहित सभी अधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने भंडारा संचालित कर रही मानव सेवा ईश्वर सेवा उत्थान समिति के सेवा भाव और उत्कृष्ट आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत और प्रेरणा का कार्य करते हैं।
जिलाधिकारी ने तीर्थयात्रियों से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना करते हुए आश्वासन दिया साथ ही कहा कि प्रशासन माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यात्रा को सुखद सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि धाम में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार के कोई असुविधा नहीं होगी।
Spread the love
प्रदीप कुमार
श्री बद्रीनाथ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट विधिविधान और वैदिक मन्त्रोंचार के साथ गुरुवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धांलुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धांलुओं भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन किये इस दौरान जिलाधिकारी चमोली श्री गौरव कुमार ने भी भगवान बद्री विशाल की पूजा-अर्चना की तथा जनपदवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उनके साथ जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सुरजीत सिंह पंवार भी भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर श्रद्धालुओं के सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस दौरान धाम में आयोजित विशाल भंडारे में जिलाधिकारी गौरव कुमार सहित सभी अधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने भंडारा संचालित कर रही मानव सेवा ईश्वर सेवा उत्थान समिति के सेवा भाव और उत्कृष्ट आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत और प्रेरणा का कार्य करते हैं। जिलाधिकारी ने तीर्थयात्रियों से संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना करते हुए आश्वासन दिया साथ ही कहा कि प्रशासन माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यात्रा को सुखद सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि धाम में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार के कोई असुविधा नहीं होगी।