पौड़ी पुलिस ने स्कूलों और गांवों में चलाया जागरूकता अभियान साइबर अपराध और नशे पर दी सलाह
प्रदीप कुमार
श्रीनगर-पौड़ी श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में प्रभारी सीआईयू/साईबर सेल के नेतृत्व में साइबर सेल टीम श्रीनगर द्वारा देवभूमि पब्लिक स्कूल बिलकेदार श्रीनगर में,प्रभारी चौकी श्रीकोट के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज श्रीकोट में तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र देहलचोरी में जाकर बच्चों व ग्रामीण लोगों के बीच जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। इन कार्यक्रमों में पुलिस टीम द्वारा स्कूल/कॉलेजों में अध्यनरत स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों,महिला सम्बन्धी अपराधों,मानव तस्करी,भिक्षावृत्ति व गुड-टच बैड-टच के विषय में जानकारी देकर इससे सुरक्षा के उपाय बताये गये। साथ ही सोशल मीडिया (फेसबुक,इंस्टाग्राम,ट्विटर तथा व्हाट्सएप आदि) से सम्बन्धित अपराधों,साइबर अपराधों की जानकारी तथा बचाव एवं साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930,आपात सहायता नम्बर डायल-112,उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में जानकारी दी गयी।छात्र-छात्राओं व आमजन को अपने परिजनों के साथ साथ अपने आस पास के लोगों को को भी अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही स्कूली छात्राओं को महिला सम्बन्धी,साइबर फ्रॉड सम्बन्धी फोटो पाम्पलेट वितरित किये गये।
Spread the love