प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के नेतृत्व में धाम क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यात्रा मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित विभागों के अधिकारी तीर्थ पुरोहित बीकेटीसी और केदार सभा के सदस्यों ने व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर प्रांगण आस्था पथ टोकन काउंटर सहित पूरे धाम क्षेत्र में स्वच्छता पेयजल आवास शौचालय खाद्य सामग्री सुरक्षा व्यवस्था कतार प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया। जिलाधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव सुने। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं और किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखें और श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व मधुर व्यवहार करें। साथ ही मंदिर परिसर के आसपास जमी बर्फ को शीघ्र हटाने के निर्देश भी दिए गए ताकि यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न आए। केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि प्रशासन और संबंधित संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने गए। उन्होंने कहा कि कुछ ब्लॉगर और यूट्यूबर द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं जिससे यात्रा की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। जबकि कठिन हिमालयी परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन स्थानीय लोगों और हकहकूकधारियों के सहयोग से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन केदार सभा और अन्य संस्थाएं श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और वर्तमान में यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारु सुरक्षित और श्रद्धालु हित में संचालित करने के लिए लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई की जा रही है जो प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत अधिशासी अभियंता डीडीएमए राजविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love