प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान भीड़ में खोए 5 वर्षीय बालक को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कुछ ही घंटों में ढूंढकर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया जिससे परिवार के चेहरे पर राहत और खुशी लौट आई। चौकी केदारनाथ क्षेत्र में तैनात पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि यात्रा में आया एक 5 वर्षीय बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ खोजबीन शुरू की। केदारनाथ यात्रा व्यवस्था में तैनात मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल और मुख्य आरक्षी आनन्द गिरि ने सक्रियता दिखाते हुए बालक को सकुशल ढूंढ निकाला और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया। अपने पुत्र लक्ष्य को सुरक्षित पाकर उसकी माता ने खुशी जाहिर की और पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह परिवार ग्राम रानी जिला पाली राजस्थान से केदारनाथ यात्रा पर आया था। दर्शन के बाद परिवार सुरक्षित वापस लौट गया। इस पूरी कार्यवाही में मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल और मुख्य आरक्षी आनन्द गिरि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
केदारनाथ धाम में श्रद्धालु का खोया पर्स पुलिस द्वारा खोजकर लौटाया
प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम यात्रा पर आए एक श्रद्धालु का पर्स मंदिर परिसर क्षेत्र में कहीं गिर गया था जिसे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने तत्परता से खोजकर वापस लौटा दिया।मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश ने सजगता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पर्स को ढूंढ निकाला और संबंधित श्रद्धालु को सुरक्षित सौंप दिया। पर्स वापस मिलने पर श्रद्धालु ने राहत व्यक्त की। श्रद्धालु ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार प्रकट किया और इसके बाद अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। इस कार्य में मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोनप्रयाग में महिला यात्री का खोया पर्स और मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लौटाया
प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सोनप्रयाग क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए नासिक से आई एक महिला यात्री का खोया पर्स और मोबाइल फोन बरामद कर सुरक्षित वापस लौटा दिया। आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना मिली कि नासिक महाराष्ट्र से आई महिला यात्री शर्मिला वेद प्रकाश पाण्डे का पर्स और मोबाइल फोन कहीं खो गया है। पर्स में महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य कीमती सामान मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आनंद गिरी गोस्वामी और हेड कांस्टेबल सुशील थपलियाल ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी सहायता और स्थानीय स्तर पर खोजबीन की। कुछ ही समय में महिला का पर्स और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। बरामद सामान महिला को सुरक्षित सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला यात्री ने खुशी जताई और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्य में हेड कांस्टेबल आनंद गिरी गोस्वामी और हेड कांस्टेबल सुशील थपलियाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Spread the love