प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली के गोपेश्वर में आज जिला प्रशासन के प्रयासों से गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को हेली एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि गुरुवार रात्रि को गोपेश्वर निवासी चंद्र प्रकाश सती अपने घर पर ही बेहोश होकर गिर गए। जिससे उनके सिर पर गम्भीर चोट आ गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार और सिटी स्कैन की जांच के चिकित्सकों ने उपचार हेतु तत्काल हायर सेंटर रैफर करने का सुझाव दिया। जिसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रयासों से उन्हें हेल एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
Spread the love