प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय संग्रहालय बुघाणी में स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम का आयोजन पुरातत्व विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता कुशल प्रशासक और जनसेवक बताया। प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई पौड़ी अनिरुद्ध बिष्ट ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जिनका लाभ आज भी समाज को मिल रहा है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया। साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस मौके पर राजकीय संग्रहालय परिसर में महिलाओं ने लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर सुधीर जोशी विनीत गिरी प्रमोद उनियाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
Spread the love