प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर ब्यासी में गृह आधारित प्रसव की रोकथाम और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारुल गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर में आसपास के क्षेत्रों की 13 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आमजन को मातृत्व सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में जनपद स्तर से निम्मी कुकरेती समीर बिष्ट सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीतू, एएनएम मंजू सती तुलसी देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
Spread the love