Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में जिला योजना की समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में आयोजित की गई। बैठक में मंत्री ने जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिला योजना को अधिक प्रभावी और दूरदर्शी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का निर्माण जनप्रतिनिधियों एवं विधायकों की सहभागिता से किया जाए तथा आगामी 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजना तैयार की जाए। साथ ही जिलाधिकारी को पर्यटन विभाग की पृथक बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या व्यापक स्तर पर चुनौती है इसलिए इसके समाधान हेतु सुनियोजित विकास योजना तैयार की जाए। जिलाधिकारी टिहरी द्वारा बैठक में विभिन्न नवाचारों और बेहतर कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकासखंड में महिलाओं को स्थानीय उत्पादों के विपणन हेतु माई ब्लॉक माई शॉप योजना संचालित की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए फीडिंग रूम सभी ब्लॉकों में माई ब्लॉक माई लाइब्रेरी फिजिक्स वाला’ के माध्यम से निःशुल्क कोचिंग तथा नई खेल सुविधाओं के विकास जैसे कार्य प्रगति पर हैं। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जिला योजना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया जिसमें केंद्र पोषित एवं राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी दी गई। वर्ष 2026-27 के लिए 95 करोड़ 21 लाख 50 हजार रुपये की वित्तीय आवश्यकता प्रस्तुत की गई। विभिन्न विभागों जैसे कृषि पशुपालन उद्यान मत्स्य पर्यटन शिक्षा एवं स्वास्थ्य के कार्यों को प्रस्तुत किया गया। इनमें घेरबाड़ ट्राउट उत्पादन कीवी उत्पादन गोट वैली पर्यटन के व्यू प्वाइंट स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत और विद्यालयों में शौचालय निर्माण जैसे कार्य शामिल रहे। बैठक में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी द्वारा अपने क्षेत्र में पेयजल की समस्या उठाई गई। इस पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क कटान से जल स्रोतों पर पड़ रहे प्रभाव की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने पेयजल विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन आईएसबीटी और बौराड़ी मार्केट की गुणवत्ता को लेकर विधायक किशोर उपाध्याय एवं नगर पालिका अध्यक्ष मोहन रावत द्वारा सवाल उठाए गए। वहीं रिंग रोड निर्माण कार्य और विद्यालयों में शौचालय निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी द्वारा मंत्री विधायकगण जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण विधायक किशोर उपाध्याय विक्रम सिंह नेगी प्रीतम सिंह पंवार जिलाध्यक्ष उदय रावत नगर पालिका अध्यक्ष मोहन रावत चंबा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शोभनी धनोला विनोद रतूड़ी राजेंद्र सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp