Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। गहन पुनरीक्षण की प्रस्तावित प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनआईसी सभागार में उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुनरीक्षण की तैयारियों के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश मतदाता सूची से न हटे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की 11 विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलवार अनुपस्थित अन्यत्र स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की सूची तैयार की गई है जिसे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी और परीक्षण सुनिश्चित करें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से हट जाता है तो वह प्रपत्र 6 भरकर या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए जबकि अनुपस्थित अन्यत्र स्थानांतरित और मृत व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल नहीं होने चाहिए। इस कार्य को पूरी संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन करें और नए बनाए गए मतदेय स्थलों पर बीएलओ की तैनाती सुनिश्चित करें। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी आर चौहान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता अपर उपजिलाधिकारी रुड़की हरगिरि उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आकाश जोशी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली अपर तहसीलदार रुड़की शिवागनी तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp