प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। श्रम आयुक्त उत्तराखंड प्रकाश चंद्र दुमका की अध्यक्षता में जनपद हरिद्वार के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की पंजीकृत श्रमिक यूनियनों के साथ तथा इसके पश्चात विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और सेवायोजकों के साथ श्रम कानूनों एवं विभिन्न श्रमिक समस्याओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित श्रमिक यूनियनों ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि कुछ प्रतिष्ठानों में न्यूनतम वेतन एवं संशोधित महंगाई भत्ते का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही कई स्थानों पर कार्य करते समय दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इसके अतिरिक्त सिडकुल क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था शेड निर्माण तथा व्यस्त समय में सिडकुल क्षेत्र की सड़कों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग भी की गई। उक्त सभी बिंदुओं पर श्रम आयुक्त द्वारा सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके पश्चात इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों एवं सेवायोजकों के साथ वार्ता करते हुए उन्हें निर्देशित किया गया कि एक माह के भीतर श्रमिक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही एसोसिएशन की ओर से उठाई गई समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया गया। श्रम आयुक्त ने अवगत कराया कि गैर इंजीनियरिंग उद्योगों के लिए न्यूनतम वेतन का महंगाई भत्ता घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में सभी एसोसिएशन एवं सेवायोजकों को निर्देशित किया गया कि अप्रैल 2026 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते एवं एरियर का भुगतान सुनिश्चित करें। इंजीनियरिंग उद्योगों के लिए न्यूनतम वेतन संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है शासनादेश जारी होने के बाद उसका भी पालन कराया जाएगा। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय आदेशों की जानकारी प्रसारित करने के लिए समूह बनाकर सभी एसोसिएशन एवं श्रमिक यूनियनों को प्रेषित की जाए। साथ ही औद्योगिक एसोसिएशन एवं विभिन्न श्रमिक संगठनों से अपेक्षा की गई कि जनपद हरिद्वार में आपसी समन्वय से औद्योगिक शांति बनाए रखें सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखें तथा अफवाहों से बचें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन फींचा राम चौहान उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार संजय रावत सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार सचिन कुश अनिल कुमार विपिन कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। श्रमिक पक्ष से ललित पुरोहित गोविंद देवेंद्र पुरोहित सतीश कुमार तथा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से हरेंद्र गर्ग शिवम गोयल मनोज गौतम केतन भारद्वाज राज अरोड़ा सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Spread the love