प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भोजनालयों और दुकानों की गहन जांच की गई, जिसमें कुछ स्थानों पर खाद्य सामग्री की तिथि में हेरफेर कर एक्सपायर्ड वस्तुएं बेचे जाने का मामला सामने आया। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और विश्वास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी दुकानदारों और भोजनालय संचालकों को गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों का पालन करने के कड़े निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता साफ-सफाई पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर भोजन और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम बन सके। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए दिन-रात कार्य किया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और उनकी आस्था बनी रहे।
Spread the love