Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के छात्र शशांक पुरोहित ने 500 में से 486 अंक प्राप्त कर 97.2 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड राज्य की वरीयता सूची में चौथा स्थान तथा पौड़ी जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.मकेश चंद्र मैठाणी ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। विद्यालय के 6 छात्रों ने विशेष योग्यता प्राप्त की जबकि 24 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। शशांक पुरोहित के माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं। शशांक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश की सेवा करने की इच्छा जताई। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में छात्रों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रवीण खंकरियाल भक्ति राम नेगी राजेंद्र प्रसाद पुरोहित ताजवर सिंह बिष्ट सुरेश पोखरियाल मोनिका पांडेय साक्षी सती पूनम मिश्रा और राकेश सिंह सेमवाल सहित अभिभावक और नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp