प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।शहीद राजेंद्र सिंह रावत राइंका मंजाकोट में गाइडेंस एवं कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता एसडीएम कीर्तिनगर मंजू राजपूत व नायब तहसीलदार डाॅ.प्रदीप कंडारी ने छात्रों को बेहतर भविष्य बनाने के लिए टिप्स दिए व विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार व सफलता के सूत्र बताए।एसडीएम मंजू राजपूत ने विद्यार्थियों के सरल शब्दों में सिविल सर्विसेज के बारे में जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले छात्रों को अपनी बुनियाद मजबूत कर लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज में भविष्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए समय प्रबंधन आत्मविश्वास व सीखने की आदत डालने की आवश्यकता पर जोर दिया। नायब तहसीलदार कीर्तिनगर डाॅ.प्रदीप कंडारी ने छात्रों को कॅरिअर निर्माण के विकल्पों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इंजीनियरिंग मेडिकल सिविल सेवा बैंकिंग मैनेजमेंट मीडिया डिफेंस आदि क्षेत्रों में बेहतर भविष्य बनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया व उन्हें इन क्षेत्रों में जाने के लिए जरूरी जानकारियां भी दी। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) पर ध्यान देने केलिए जागरूक किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गौड़ ने भी छात्रों को खेलों के महत्व के बारे में बताया व इस क्षेत्र में भविष्य निर्माण की जानकारियां दी। प्रधानाचार्य प्रमोद तिवाड़ी ने विद्यालय के गाइडेंस एवं कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ तथा बाल प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। मौके पर शिक्षक योगेश बहुगुणा डाॅ.अशोक बडोनी मनीष चमोली आदि मौजूद रहे।
Spread the love