Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल।एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा 23 अप्रैल 2026 को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों को ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली चम्बा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली चम्बा में पंजीकृत मुकदमे से संबंधित है जिसमें दिलीप सिंह बोहरा प्यारे राम और सुरेंद्र सिंह नेगी द्वारा बोहरा विकास निधि लिमिटेड कंपनी ऋषिकेश में पंजीकृत कराई गई थी। शुरुआत में ये लोग कंपनी के डायरेक्टर थे बाद में नरेश रावत और सूरजमणि सेमवाल को भी डायरेक्टर बनाया गया। आरोप है कि बिना अनुमति चम्बा में कंपनी की शाखा खोलकर लोगों से सावधि जमा के नाम पर करीब ढाई करोड़ रुपए जमा कर गबन कर लिया गया। जांच में शाखा पूर्ण रूप से अवैध पाई गई। मामले की विवेचना में तेजी लाने के लिए एसएसपी द्वारा प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 25 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों सुरेन्द्र सिंह नेगी निवासी ऋषिकेश और नरेश रावत निवासी ऋषिकेश को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र सिंह नेगी निवासी खैरीखुर्द श्यामपुर ऋषिकेश जनपद देहरादून नरेश रावत निवासी शान्तिनगर बनखण्डी ऋषिकेश जनपद देहरादून पुलिस टीम उ.नि.मनोज ममगाईं अ.उ.नि.धीरेन्द्र नेगी हे.कानि.सूर्यप्रताप सिंह कानि.भूपेन्द्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp