Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेशों के क्रम में उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग जनपद चमोली सोहन सिंह रांगण को बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। इस निर्णय को प्रशासनिक दक्षता और धार्मिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सोहन सिंह रांगण ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान कर्णप्रयाग में प्रभावी कार्यशैली जनहित से जुड़े निर्णयों और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से अलग पहचान बनाई है। आपदा प्रबंधन जन समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। अब बद्री केदार धाम जैसे प्रमुख आस्था केंद्रों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे और अधिक पारदर्शी व्यवस्थित और श्रद्धालु हित में कार्य की अपेक्षा की जा रही है। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यह नियुक्ति विशेष महत्व रखती है। उनके नेतृत्व में मंदिर समिति द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं को सुरक्षित सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों ने नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में बद्री केदार धाम की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp