Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने राज्य मंत्री स्तर पर अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर परिवार सहित माता सुरेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख शांति और समृद्धि की कामना की तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली पारदर्शी जनहितकारी और परिणाम आधारित रही है जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पिछड़े वर्गों के उत्थान सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी वे पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा और प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। सुनील सैनी ने कहा कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश में सुशासन रोजगार और विकास को नई गति मिली है जिससे उत्तराखंड एक सशक्त राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp