प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर-श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के तहत राज्य योजना के अंतर्गत चारश के आंतरिक मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य की शुरुआत देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी द्वारा की गई। करीब 318.97 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग कुल 9.70 किलोमीटर लंबा है जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को मजबूत और सुगम बनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी जिससे आवागमन में आसानी होगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों किसानों एवं व्यापारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। सड़क के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में विकास की गति तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने में सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से समाजसेवी राम दयाल चौहान के माध्यम से देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी को चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू बहुगुणा मनोज जोशी सुमन नौटियाल अंजलि चौहान नवीन कठैत प्रधान धर्म भंडारी वासु भट्ट मनीष डंगवाल ज्येष्ठ प्रमुख जगत रतूड़ी कुलदीप चौहान सैलेश मलाशी प्रधान सपना देवी आकाश रौतारी नरेंद्र कुंवर अनीता सिलवाल किरण सिलवाल सरिता पुंडीर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Spread the love