Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना की है। यात्रियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहां की व्यवस्थाएं सुचारू और संतोषजनक हैं जिससे वे प्रसन्नता के साथ अपनी यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। नेपाल के झापा जिले से आई पवित्रा ने बताया कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं अच्छी तरह से की गई हैं और यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। नेपाल से आए दिलीप कुमार ने कहा कि पंजीकरण केंद्र में पीने के पानी बैठने और पंखों की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही यहां तैनात कार्मिकों का व्यवहार भी काफी अच्छा है जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन मुख्यमंत्री उत्तराखंड और प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। काठमांडू से आए राजन ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में पंजीकरण प्रक्रिया सरल और निशुल्क है तथा सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इसी तरह नेपाल से आए तीर्थयात्री भानुप्रताप ने बताया कि उन्होंने पंजीकरण केंद्र पर निशुल्क पंजीकरण कराया और यहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp