प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम में सेवा और मानवता का उदाहरण पेश करते हुए उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने एक बीमार श्रद्धालु की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया। बाबा केदार की नगरी में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। देर शाम धाम में दर्शन के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु को अचानक सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। अधिक ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति को गंभीर देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी आशीष और भारती जोशी तुरंत मदद के लिए आगे आए। पुलिस कर्मियों ने बिना देरी किए पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से श्रद्धालु को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई। साथ ही शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हाथ-पैर की मालिश की और प्राथमिक उपचार दिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालु की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने श्रद्धालु को सुरक्षित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। वर्तमान में श्रद्धालु की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और स्वास्थ्य को लेकर लगातार तत्पर है। पुलिस के इस सेवा भाव और त्वरित कार्रवाई की यात्रियों द्वारा सराहना की जा रही है।
Spread the love