Spread the love

प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पहले चार दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या सवा लाख तक पहुंच चुकी है। सुगम और सुरक्षित यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर यात्रियों ने संतोष व्यक्त किया है। धाम पहुंचे श्रद्धालुओं के एक समूह ने पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर में तैनात पुलिस और प्रशासनिक टीम द्वारा यात्रियों का उचित मार्गदर्शन किया जा रहा है। रात्रि के समय कपाट खुलने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को भी व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए गए। श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने से व्यवस्था बनी रही और सभी को सुगमता से दर्शन प्राप्त हुए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के व्यवहार और सेवा भाव की विशेष रूप से सराहना की। यात्रियों ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है जिससे उन्हें सकारात्मक माहौल मिल रहा है। जनपद पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य केदारनाथ आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाना है।सभी स्तरों पर टीमें लगातार मुस्तैद रहकर यात्रियों की सहायता में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp