Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम यात्रा शुरू हुए पांच दिन पूरे होने को हैं और प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को सुचारू सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग से लेकर धाम क्षेत्र तक व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी क्रम में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल संस्थान द्वारा विशेष पहल की गई है। पूरे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 12 वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं जो श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। इन मशीनों से मात्र 4 सेकेंड में 1 लीटर शुद्ध फिल्टर पानी केवल 1 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। खास बात यह है कि इन वाटर एटीएम में ठंडा और गर्म दोनों प्रकार का पानी उपलब्ध है जो ऊंचाई वाले ठंडे क्षेत्र में यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। बाजार में जहां एक लीटर पानी की बोतल की कीमत लगभग 20 रुपये तक होती है वहीं इन एटीएम के माध्यम से सस्ता और शुद्ध पानी मिलने से श्रद्धालुओं को आर्थिक राहत भी मिल रही है। जल संस्थान के सहायक अभियंता वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर इन वाटर एटीएम को स्थापित किया गया है। इनमें केदारनाथ मंदिर आस्था पथ बेस कैंप छानी कैंप बड़ी लिनचोलीक्षछोटी लिनचोली भीमबली मीठापानी जंगल चट्टी गौरीकुंड और सोनप्रयाग जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। सभी मशीनें सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं और श्रद्धालु बड़ी संख्या में इनका लाभ उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp