Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जनपद पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों प्रमुख पड़ाव स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे। विशेष रूप से श्रीनगर गोवा बीच और देवप्रयाग संगम जैसे नदी तटीय क्षेत्रों में जलस्तर तेज धारा और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन स्थानों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। पुलिस द्वारा लगातार गश्त कर श्रद्धालुओं को खतरनाक स्थानों पर जाने से रोका जा रहा है और सुरक्षित निर्धारित स्थानों पर ही रहने तथा स्नान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा जल पुलिस और आपदा राहत टीमों को भी तैनात किया गया है जो आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ हर समय सतर्क रहते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp