Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में माँ धारी देवी मंदिर परिसर में स्वच्छता को लेकर वृहद अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर निगम प्रशासन और भागीरथी कला संगम समूह के सदस्यों ने मिलकर मंदिर परिसर और मार्ग की सफाई की। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ बनाना और श्रद्धालुओं साधु-संतों तथा स्थानीय व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान मेयर आरती भंडारी ने मंदिर मार्ग पर बैठे साधु-संतों और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों का कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। निगम प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान द हिमाद्रि फाउंडेशन ऋषिकेश और एनवायरनमेंट क्लब मेरठ के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया जिसे लोगों ने सराहा। स्वच्छता अभियान में सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार पार्षद राजेंद्र नेगी प्रवेश चमोली रमेश रमोला आशीष नेगी सहित भागीरथी कला मंच के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल संरक्षक भगवती प्रसाद पुरी रमेश चंद्र थपलियाल दीनबंधु सिंह चौहान मदन गडोई हरि प्रसाद उनियाल यमुना प्रसाद काला प्रमोद नौडियाल भगत सिंह बिष्ट संजय कोठारी पदमेंद्र रावत हरेंद्र तोमर धर्मेंद्र रवि पुरी और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि माँ धारी देवी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्लास्टिक या अन्य कचरा इधर-उधर न फेंकें और कूड़ेदान का ही उपयोग करें। साथ ही यह भी कहा कि नागरिक अपने घरों का कूड़ा केवल पर्यावरण मित्रों को ही दें या निर्धारित कूड़ा वाहनों में डालें ताकि श्रीनगर को स्वच्छ और आदर्श शहर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp